मध्य प्रदेश

सुदूर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारियों ने साधी चुप्पी

ग्राम पंचायत धरवारा का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत धरवारा का है जहा उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद से मनरेगा का कार्य मशीनों के माध्यम से कराया जा रहा है जिसके कारण मजदूर बाहर मजदूरी करने जाने के लिए बाध्य है इस पूरे मामले की शिकायत पूर्व में ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, जिला पंचायत सीईओ कटनी एवं जिला कलेक्टर  कटनी को शिकायत प्रेषित की गई थी परन्तु ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्राम पंचायत सचिव के हौसले इतने बुलंद है की उन्होंने नियमो को दरकिनार रखकर पूरा का पूरा काम मशीनों से करा दिया और ये सब अधिकारियों की नाक के नीचे होता रहा। भ्रष्टाचार की चरम सीमा को लांघते हुए ग्राम पंचायत द्वारा ये कार्य कराया गया ।  सवाल ये उठता है की जब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला था फिर भी ग्राम पंचायत द्वारा मशीनों से करा रहे कार्य को क्यों नही रोका गया इससे तो यही सिद्ध होता है की ये सारा खेल उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद से ही पनप रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर पुनः जिला पंचायत सीईओ को शिकायत प्रेषित की गई है शिकायत 7 बिंदुओं में है जिसकी जांच के लिए आवेदकों द्वारा अपील की गई है। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत धरवारा मैंन रोड जजनगरा की ओर सुदूर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है !
सुदूर सड़क निर्माण का कार्य मजदूरों से न कराकर JCB एवं ट्रेक्टर से कराया जा रहा है !
रोड से 1 कि.मी. के दायरे में एक भी खंती नहीं लगी हुई है  !
आज दिनांक तक 1 कि.मी. की रोड बन चुकी है जिसमे ग्राम पंचायत के द्वारा 1 लाख 9 हजार रूपये के मस्टर जारी किये गए हैं !
जबकि कार्य JCB एवं ट्रेक्टर से कराया गया है ।  ग्राम पंचायत रोजगार सहायक द्वारा फर्जी हाजरी भर कर बिना मूल्यांकन एवं सत्यापन के रूपये निकाला जाता है !
ग्राम पंचायत धरवारा में सुदूर सड़क कार्य में JCB एवं ट्रेक्टर से कार्य कराया गया है आज दिनांक 11 जून 2024 तक 1 कि.मी. रोड में मिट्टी का कार्य एवं कुछ ही जगह में मुरुम का कार्य किया जा चुका है, रोजगार सहायक के द्वारा फर्जी हाजरी भरकर करीब 1 लाख रूपये के मस्टर बिना मूल्यांकन एवं सत्यापन के जारी किये जा चुके हैं। जबकी वर्त्तमान में कोई भी श्रमिक कार्य स्थल पर कार्य हेतु उपस्थित नहीं है !
उक्त सभी बिंदुओं की जांच के लिए आवेदकों ने जिला पंचायत सीईओ कटनी एवं जिला कलेक्टर कटनी से अपील की है।
*नियम विरुद्ध सचिव को ग्रह ग्राम में अतिरित प्रभार*
वैसे तो ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति ही पूरी तरह नियम विरुद्ध की गई है आपको बता दे की वर्तमान में पदस्थ सचिव उमेश पांडे जो की ग्राम धरवारा के ही मूल निवासी है फिर भी उन्हें ग्रह ग्राम की ही पंचायत में अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया किस तरह भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इसका जीता जागता सबूत ग्राम पंचायत धरवारा बयान कर रही है अभी हाल ही में सुदूर सड़क मामले को लेकर फोटो वीडियो बनाने वाले महेंद्र दुबे ने बताया की ग्राम पंचायत सचिव उमेश पांडे द्वारा मुझसे गाली गलोच भी की गई थी जिसकी शिकायत मैने जिले के कलेक्टर को प्रेषित की थी। लेकिन आज तक कार्यवाही शून्य रही यही कारण है की आज सचिव के हौसले सातवे आसमान में है जिनकी मनमानियों का किस्सा ग्राम पंचायत धर वारा का एक एक आदमी बता रहा है  ।
इस संबंध में सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का कहना है कि इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई है मौके पर एसडीओ, इन्जीनियर को भेजा गया है जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।                                               

Related Articles

Back to top button