स्वयं को पत्रकार बताकर धौंस जमाने वाले गुण्डा बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। एमपी के सागर जिले के थाना शाहगढ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामपुरा कजरावन राजेश पिता भानसींग यादव थाना क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है, जिसके विरुद्ध थाना शाहगढ में पूर्व में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, अनुसूचित वर्ग के लोगो के विरुद्ध मारपीट एवं जातिगत अपमानित करने संबंध अपराध एवं शासकीय कर्मचारियों के कर्तव्य में बाधा उत्पन्न करने जैसे अपराध कायम थे। विगत कुछ दिवस पूर्व आरोपी पर पुनः गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का अपराध थाना शाहगढ़ पर पंजीबद्ध किया था। अपराध कायम होने के बाद आरोपी फरियादी पक्ष पर दबाब बनाने हेतु स्वयं को पत्रकार बताकर गांव में धौंस जमा रहा था। उक्त अपराध क्रमांक 175/24 में आरोपी राजेश यादव की तलाश हेतु थाना शाहगढ की पुलिस टीम द्वारा गुण्डा बदमाश एवं आरोपी राजेश यादव के निवास ग्राम श्यामपुरा कजरावन पहुंचकर दबिश दी। आरोपी अपने घर पर मिला जो शुरुआत में पुलिस टीम को भी स्वयं पत्रकार होने का रौब दिखाने लगा। लेकिन जब आरोपी को समझ आया कि उसका यह पेतरा काम नही करेगा। तो स्वयं को गिरफ्तारी से बचाने के लिये आरोपी द्वारा अपने परिजनों को उकसाया और बोला कि पुलिस मुझे यहां से लेकर नही जाने पाये। जो आरोपी के परिजन आरोपी को गिरफ्तारी बचाने एवं फरार कराने के उद्देश्य से पुलिस टीम के शासकीय कर्तव्य में बाधा उत्पन्न करने लगे एवं पुलिस वाहन के सामने आकर वाहन रोकने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी व उसके परिजन के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का अपराध पृथक से थाना पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। आरोपी के विरुद्ध जिला बदर प्रकरण तैयार किया गया है जो शीघ्र ही जिला दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह, चौकी प्रभारी बराज सतेन्द्र सिंह, गुड्डन सिंह, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



