अधिकारियों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, चैकिंग सहित की गई अन्य दस्तावेज की जांच

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा ब्लॉक मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की दोपहर एसडीएम सिहोरा रुपेश सिंघई, एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से थाना प्रभारी मझगवा एवं थाना स्टाफ के साथ मिलकर मझगवा- सिहोरा सड़क मार्ग प्रतापपुर में वाहनों की चैंकिंग की गई । चैकिंग कार्यवाही के दौरान बिना हेलमेट / बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। साथ ही हाईवा, ट्रको के चालको से वाहन के दस्तावेज भी इस दौरान चैक किए गए। वर्तमान में कुम्ही सत्धारा के मेले के संबंध में रोड पर लोगो के आवागमन की भीड़ होने से इन हाईवा चालको एवं अन्य वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने व लिमिट स्पीड मे सतर्कता के साथ हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की भी समझाइश दी गईं।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा ने बताया कि अधिकांश लोगों द्वारा शराब पीने और वाहन चलाने से दुर्घटना होने के कारण अधिक सम्भावना होती है। इस रोक थाम को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चैकिंग चलाया गया था।



