बसो की हडताल समाप्त, गाडी पटरी पर लौटी, यात्रियो ने ली राहत की सांस
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पिछले एक सप्ताह से बसो की हडताल के कारण थमे बसो के पहियो से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पडा,यात्रियो का कहना है की बसो की हडताल अचानक होने से उनकी मुसीबते बढ गई थीं जो यात्री जहां था वही का रह गया कई घंटो इंतजार के बाद जब बसे बस स्टेण्ड पर नही आई तो यात्री बुरी तरह घबड़ा गये तब आनन फानन मे फंसे यात्रियो को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए मनमाने दामो मे आटो टैक्सी जीप आदि वाहन किराये पर लेकर घर जाना पडा,इस अघोषित व अचानक होने वाली बसो की हडताल से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ बसो के पहिये जाम होने से सडक मार्गो, बस स्टेण्डो , चौक चौराहो ,व बसस्टापो पर सन्नाटा पसरा रहा,बता दे की बस हडताल के कारण मंहगाई भी बढी व लोग तरह-तरह से परेशानियो से जूझते नजर आये बस हडताल समाप्त होने से जहां गाडी पटरी पर लौट आई है वही यात्रियो ने राहत की सास ली है।



