अक्षय तृतीया पर साहू समाज का सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
सिलवानी। रविवार को कस्बा बम्होरी में अक्षय तृतीया के अबूझ महूर्त में साहू समाज का सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर समाज द्वारा कस्बा बम्होरी में मध्य प्रदेश तैलिक साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार चर्चा की गई। जैसे विधवा लड़की से अगर कोई अविवाहित लड़का शादी करता है तो उसको जिला समिति एवं सम्मेलन समिति 61000 रूपए की राशि दी जाएगी, साथ ही बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ जिसमें समाज को एकजुट और गरीब मजदूर लोगों के लिए मदद की समाज के लोगों से अपील की गई। साहू समाज सम्मेलन में सभी समितियों का गठन किया गया, क्योंकि दो सालों से साहू समाज का वैवाहिक सम्मेलन कोरोना की वजह से रुका हुआ था। प्रदेश का सबसे बड़ा वैवाहिक सम्मेलन साहू समाज का होता है इसी को देखते हुए तैयारियां अभी से चालू कर दी गई हैं। इसी तारतम्य में मैं बैठक का आयोजन रखा गया था। इस दौरान समाज में फैली तमाम सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर भी चर्चा की गई, साथ ही समाज के लोगों में शिक्षा के प्रति जनजागृति लाने और बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। इस मौके ताराचंद साहू ने कहा कि सामाजिक स्तर पर जो एक दूसरे के प्रति भेदभाव की रीति और नीति अपनाए हुए हैं, वह सभी एकजुट हो और समाज के उत्थान और विकास के लिए काम करें। आज हर जाति धर्म समुदाय के लोग आपसी भेदभाव छोड़कर एक-दूसरे के सहयोग के लिए तैयार खड़े हैं। उसी तरीके से आप सब लोग भी एकजुट हो और एक दूसरे का परस्पर सहयोग करें। इस दौरान महेश साहू, बसंत साहू केसराम साहू चंद्रमोहन साहू, हितेश साहू, रेवाराम साहू, राजेश साहू, दीपक साहू, गायत्री नगारिया, हरि साहू, श्याम साहू, गोविंद साहू, मंगल साहू आदि मौजूद रहे।



