मध्य प्रदेश

वार्ड के बाशिंदे गंदगी एवं मच्छरों से परेशान, नाली में उंगी घास तो कही बिलबिला रहे कीड़े मकोड़े

वार्ड 7 गांधीनगर में स्वच्छता अभियान की हकीकत बयां करती तस्वीरें
नागरिकों का आरोप वर्षों से नहीं हुई वार्ड की सफाई

मृगांचल एक्सप्रेस टीम की ग्राउंड रिपोर्ट
सिलवानी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को क्लीन बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन यह बात लंबे समय से नालियों की सफाई न करने से भरे गंदे पानी से कैसे धरातल पर साकार साबित होगी अंदाजा लगा सकते हैं। जी हां यह स्थिति नगर के वार्ड क्रमांक सात में देखी जा सकती है। इस समस्या की वजह से लोग परेशानी भुगत रहे तो बीमारी का शिकार होकर अस्पताल का मुंह देख रहे। बावजूद जिम्मेदार इस तरफ गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। नगर परिषद नगर में बेहतर साफ-सफाई कराने का भले ही नगर परिषद बड़ा दावा करें, लेकिन जमीनी हालात उलट ही नजर आएंगे।
नालियों से उठ़ती बदबू से नागरिक परेशान
लोगों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार लाख जतन करेें परंतु प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मनमर्जी से सभी विकास योजनायें चलाई जा रही है। सिलवानी नगर के वार्ड 7 गांधीनगर में जगह जगह कचरे के ढेर एवं नालियों में उंगती घास तो कही कीड़े मकोड़े बिलबिला रहे है। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। वार्ड में मच्छरों का प्रकोप है, लोग बीमार हो रहे है। नालियों से उठ़ती बदबू से नागरिक काफी परेशान है। नागरिकों ने कई बार स्थानीय प्रशासन को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
एक ओर जहां नगर परिषद सिलवानी को नगर स्वच्छता अभियान में भारत में नंबर वन लाने के लिए लाखों रूपए इस अभियान पर खर्च कर रही है वही दूसरी ओर वार्ड की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। नगर में स्वच्छता अभियान में लाखों रूपये की लागत से दीवार पेटिंग एवं पोस्टर लगाये जा रहे है।
नगर परिषद बनने के 12 वर्ष बाद भी वार्ड की कालोनियो में पानी का निकास नहीं है। वही प्लाट की जगह में बरसात में भारी पानी भरा रहता है जिसमें मच्छरों का प्रकोप लगा रहता है। नगर परिषद् सिलवानी के वार्ड क्रं.07 में फैली गंदगी और अव्यवस्था से नागरिक परेशानी से दो-चार हो रहे है परन्तु जनता के नुमाईन्दे नागरिकों को हो रही परेशानी से वेखबर है। लोग स्वयं ही अपने घर के सामने की नाली एवं सड़क साफ करते नजर आ जाएंगे। कहने को नगर परिषद में सफाई के लिए बड़ा अमला तैनात है। परंतु सफाई के नाम पर वार्ड की गंदगी हकीकत करती हुई नजर आ जाएगी।
सड़कों पर कचरे के ढेर, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की खोल रहे पोल
नगर परिषद ने डोर टू-डोर कचरा एकत्रित की व्यवस्था शुरू की है लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर कचरा फिक रहा है। अभी भी नगर में कई जगह आज भी कचरा प्वाइंट बने है। जबकि नगर परिषद ने नगर के सार्वजनिक स्थानों से कचरा प्वाइंट हटाए जाने को लेकर कई प्रयास किए है। वार्डवासियों ने बताया कि इस वार्ड में आज तक कचरा एकत्रित करने वाला वाहन नहीं पहुंचता है। वहीं कचरा उठाने को लेकर नगर परिषद भी गंभीर नहीं है, कई बार दोपहर तक कचरा सड़कों पर फैला रहता है। अधिकारी सिर्फ कागजों में सफाई बेहतर बता रहे हैं। अभी तक न तो नालों की ठीक से सफाई हुई और ना ही नालियों की। अमानक पॉलिथिन पर न कार्रवाई हो रही न ठीक से कचरे का निपटान। जिम्मेदार अधिकारी भी सफाई व्यवस्था को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन अब नगर की सफाई पर अधिक फोकस कर रहा है। लेकिन सवाल है कि प्रत्येक माह लाखों खर्च के बाद भी नगर में साफ सफाई की स्थिति बहुत खराब है। स्थिति यह है कि नगर परिषद खुद अपने संसाधन का उपयोग बेहतर ढंग से नहीं कर पर रही है। नागरिकों ने सफाई कराने की मांग की।
वार्डवासियों की जुबानी
मोहल्ले में साफ सफाई के लिए नगर परिषद कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में की जा चुकी है। परंतु सफाई नही कराई जा रही है। वार्ड में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ और नालियां पूरी तरह चौक हो गई है।
अरमान खां, वार्डवासी
मोहल्ले की साफ सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। जिससे मोहल्लें में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है लोग बीमार हो रहे है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।
साजिद खान, वार्डवासी
वार्ड में कई दिनों से साफ सफाई नहीं हो रही है। मेरे घर के सामने की नाली चौक हो गई थी जिससे सड़क पर पानी बह रहा था मेरे द्वारा स्वयं ही नाली की सफाई की जा रही है।
सलमा बी, वार्डवासी
साफ सफाई की व्यवस्था सही नहीं है, नगर परिषद द्वारा सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम लोग नालियों की बदबू के कारण भोजन करना भी दुश्वार हो रहा है।
कमला बाई, वार्ड वासी

इनका कहना है… मैंने भी निरीक्षण किया था मुझे भी सफाई व्यवस्था में कमी दिखी थी, सफाई दरोगा चंद्रभान को हटा कर जमील को बनाया गया है अब वह अपने हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।
ऋतु मेहरा
प्रभारी सीएमओ नगर परिषद सिलवानी

Related Articles

Back to top button