धार्मिक

महाशिवरात्रि पर सांचेत में भव्य धार्मिक आयोजन, शिव विवाह व रुद्राभिषेक के साथ गूंजेंगे भजन-कीर्तन

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सांचेत में शिवा ध्यानम् फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शिव विवाह, शिव बारात और रात्रि में भजन संध्या के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजक पंडित अरुण शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुणे (महाराष्ट्र) से योग गुरु दीपिका जी विशेष रूप से शामिल होंगी, जो आयोजन को सफल बनाने हेतु साधना व ध्यान सत्र भी कराएंगी। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में कई संत-महात्मा एवं धर्मगुरु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जिसमें विशेष षटदर्शन साधु समाज भोपाल मण्डल अध्यक्ष महंत बाबा कन्हैया दास महाराज रहेंगे ।
आयोजक पंडित अरुण शास्त्री के अनुसार प्रातः काल शिव विवाह के उपलक्ष्य में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। रात्रि में भजन संध्या के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी।
यह आयोजन 15 फरवरी 2026 रविवार को ग्राम सांचेत, जिला रायसेन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button