धार्मिक
कुंडात्मक यज्ञ एवं कलश स्थापना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम जरूआ में एक कुंडात्मक यज्ञ एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें यज्ञाचार्य हरिकेश शास्त्री तिंसुआ वालों ने बताया हिंदू धर्म में कलश (घड़ा) को सुख-समृद्धि, ज्ञान, और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना जाता है। इसे ब्रह्मा, विष्णु, महेश व सभी देवताओं और पवित्र तीर्थों का वास किया जाता है। कलश ब्रह्मांड और जीवन का प्रतिनिधित्व करता है, जो सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मकता को नष्ट करता है। वर्णित विद्वान कृष्णा वेदपाठ और समस्त ग्राम वासियों ने व्यास पीठ की आरती कर प्रसाद पाया।


