भागवत कथा के पांचवे दिन धूमधाम से मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने सिलवानी तहसील के ग्राम साईखेड़ा में साहू मुकद्दम परिवार द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.मुकद्दम लक्ष्मण प्रसाद साहू एवं स्व.श्री मति सरस्वती बाई साहू कि पुण्य स्मृति में मुकद्दम नीरज साहू यजमान किरण मधुसूदन साहू परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिवस में श्री विपिन बिहारी दास के मुखारविंद से अमृत बर्षा में शामिल होकर कथा श्रवण कि तथा व्यास पीठ का पूजन कर कथा वाचक पंडित श्री विपिन बिहारी जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, सर्वेश खरे, विक्रम शाह, संजू बनारसी, पुनीत सामैया, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, भाजपा नेता लखन सिंह, अरविंद रघुवंशी एवं कार्यकर्तागण साथ में उपस्थित रहे भागवत कथा के पांचवे दिन कथा पांडाल में धूमधाम से मनाया कथा व्यास जी बोले हमें आपको प्रभावित नहीं करना है परिवर्तन करना है विपिन बिहारी दास जी कथा व्यास गादी से कथा का महत्व बताते हुए उन्होंने समझाया कि जीवन में सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात नहीं है भगवान कि कृपा से जब भी आपको सम्मान प्राप्त हो उसे बचाव कैसे बचेगा सम्मान उसके लिए देखो उदाहरण दें जब कोई प्रतिनिधि नेता अपने क्षेत्र में जाता है उसका स्वागत किया जाता है उसे मालाएं पहनाई जाती हैं तो बो उन मालाओं का क्या करता है वो मालाओं को अपने बगल वाले को देते जाता है इसी तरह तुम सम्मान की माला ऊपर वाले को देते परमात्मा को देते जाओ तुम्हारे सारे काम प्रभु बनाएगा इसी क्रम में पंडित विपिन बिहारी दास जी ने कृष्ण अवतार कि महिमा सुनाई जब-जब भी धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुईं, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रुप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। यह बात सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए पंडित विपिन बिहारी दास ने श्रद्धालुओं के बीच कही।
कथा सिलवानी बरेली रोड पर स्थित ग्राम सांईखेड़ा के श्री लक्ष्मी नारायण बढ़ा मंदिर के प्रांगण परिसर में आयोजित की जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए पांचवे दिवस पंडित विपिन बिहारी दास ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। इसके पूर्व पं. बिहारी दास ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा सुनते हुए उसी के अनुसार कार्य करें। कथा का सुनन तभी सार्थक होगा। जब उसके बताए हुए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करें।उन्होंने रामकथा का संक्षिप्त में वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने धरती को राक्षसों से मुक्त करने के लिए अवतार धारण किया। कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पांडाल खुशी से झूम उठा। मौजूद श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जेजेकार के साथ झूमकर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई। कथा सुनने नगर सहित आसपास गांव तहसीलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रति दिन हो रहे हैं। हम आपको बता दें ग्राम सांईखेड़ा में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का बहुत ही सुंदर दरबार मंदिर में सजा हुआ हे जो भक्तों को दर्शन करने के दौहरान एक नई ऊर्जा प्राप्त करता है कई लोग यहां आ कर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के दरबार में आकर अपनी मनोकामनाएं विनती कर प्राप्त करते हैं साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के समक्ष श्री हनुमान जी महाराज विराजमान है जो भक्तों के संकट हरते हैं
कथा स्थल पर भव्य मेला भी व्यापारियों के द्वारा सजाया जा रहा है जिसमें उचित व्यवस्थाएं आयोजक द्वारा कराई गई है साथ ही पांच एकड़ खेत में कार पार्किंग व्यवस्था का स्वरूप बनाया गया है साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी टैंकर खड़े किए गए हैं जिससे कि प्यासे को समय पर पानी प्राप्त हो सके साथ ही सिलवानी थाना पुलिस भी आयोजन में अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए है।
कथा पंडाल में स्टेड हाइवे 15 पर एक ही द्वार बनाया गया है जिससे कि दूर दराज से आ रहे भक्तों को किसी भी तरह से कोई परेशानी न हो साथ ही ग्राम के मार्गो पर अंदर दो मुख्य द्वार सजाए गए हैं जहां वाहन प्रवेश वर्जित है जिन से पैदल चलने वाले ही आ जा सकते है।



