मध्य प्रदेश

DSP बनने पर जतारा की बेटी पूजा लक्ष्कार के आगमन पर नगरवासियों, परिजनों ने किया भव्य स्वागत

यह सफलता मेरी नहीं पूरे जतारा नगर की सफलता है सबका आशीर्वाद मेरे साथ था डीएसपी पूजा लक्ष्कार
डी.जे. ढोल नगाड़े के साथ की भव्य आगवानी

रिपोर्टर : मनीष यादव
जतारा। टीकमगढ़ जिले की जतारा ब्लॉक की लाड़ली म.प्र.पी.एस.सी. की परीक्षा 8वीं रैंक हासिल कर जिले सहित नगर का नाम गौराविन्त किया, वहीं म.प्र.संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद पर चयन हुआ है।
पूजा लक्ष्कार के पिता भगवानदास लक्ष्कार शासकीय शिक्षक एवं माताजी राजमती लक्ष्कार शासकीय शिक्षिका पद पर पदस्थ रहते हुए अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी के साथ करते हुए अपने बच्चों को स्वावलम्बी, कठिन परिश्रम, आदर्श नागरिक बनाने की शिक्षा देते रहे, जिसका परिणाम सामने आते ही नगर में हर्ष उल्लास की लहर चल पड़ी।
बुधवार को नगर से चयनित बेटी पूजा लक्ष्कार डीएसपी के पद पर चयन होने से नगर में प्रथम आगमन का कार्यकम बड़े ही हर्ष उल्लास से किया, नगर के बैरवार तिगेला से आगवानी का आरम्भ किया गया, आगवानी में ढोल नगाड़े, डी.जे. के साथ परिवार सहित नगर के लोग भारी संख्या में सुश्री पूजा लक्ष्कार के स्वागत के लिए पहुँचे, महिलाओं ने मंगल गायनों के साथ नगर के बेटी की आगवानी की, नगर में जगह -जगह पूजा का भव्य स्वागत फूल मालायें, पुष्प वर्षा आदि की, पूजा लक्ष्कार की आगवानी में पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मैन मार्केट में अपने उद्बोधन में पूजा लक्ष्कार ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता, गुरूजन एवं संगे संबंधियों को श्रेय दिया, उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास था कि कठिन परिश्रम करने पर निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी, मेरे सगे संबंधी मुझसे बार बार पूछते थे कि रिजेल्ट कब आ रहा है, जब मेरा रिजेल्ट आया तब मुझे बहुत खुशी हुई, लेकिन आज आप सब लोग को यहाँ एकत्रित देखकर मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है, आज मैं यह महसूस कर रही हूँ कि यह सफलता मेरी नहीं, बल्कि यह सफलता पूरे नगर जतारा की है। वहीं नगर के शिक्षकों एवं नगरवासियों ने बेटी पूजा सहित माता पिता का हार्दिक बधाईयाँ जिसमें मौजूद रहे पिता भगवान दास लक्षकार शिक्षक,
माता राजकुमारी लक्षकार शिक्षिका, आरआर दीक्षित, देव लक्षकार, देवेंद्र शर्मा, बच्चू बूटी चौबे, अर्जुन कुशवाहा, शेख शकील शिक्षक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button