स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति एवं हिंसा रोकथाम समिति गठित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। तहसील के सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षा उपायों का शीघ्र कार्यवाहन हेतु स्थानीय स्वास्थ्य सुरक्षा समिति एवं हिंसा रोकथाम समिति के गठन हेतु तहसील के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में तय किया गया कि अस्पताल में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे अच्छे क्वालिटी के लगवाए जाने, ब्लैंक स्पॉट चिन्हित कर अलार्म व्यवस्था चालू रखने, हिंसा के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई तथा धाराओं के बारे में जानकारी बैनर के माध्यम से करने, हिंसात्मक घटनाओं की जानकारी रखने पर अलग से रजिस्टर का संधारण किए जाने आदि का निर्णय लिया गया।
जिसके लिए एक समिति का प्रारूप तैयार किया जिसमें जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश खत्री, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश गुप्ता, एसडीएम सौरभ मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा शर्मा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के शर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग को शामिल किया गया है।



