मध्य प्रदेश

ऑपरेशन प्रहार के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगों को साइबर क्राइम नशा आदि से दूर रहने के बारे में जागृत करते हुए समझाइश दी गई साथी उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलो को अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के द्वारा सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत होटल, दुकान, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने व मादक पदार्थों के अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन करते हुए सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम बर्री, विनायकपुर सहित अन्य ग्रामों में पहुंची और लोगों नशे के दुष्परिणामों मादक पदार्थों के विक्रय हाथी को लेकर जागृत किया गया और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई साथ ही साइबर क्राइम के मामले में तरह तरह से लोगों को ठगने का जो कार्य किया जा रहा है उसके बारे में विस्तार से समझाइश देते हुए ऐसे किसी भी लालच से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया जिससे अपनी जमा पूंजी बच सके ।

Related Articles

Back to top button