मौलिक कर्तव्यों पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, बताए नशे के दुष्परिणाम
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नेहरू युवा केंद्र रायसेन ब्लाक सांची में जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार के निर्देशानुसार एक दिवसीय युवा स्वास्थ्य सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया, नशे के दुष्परिणाम, मौलिक कर्तव्यो पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर ए.के शर्मा विशिष्ट अतिथि मनोहर सिंह राजपूत जिला योग नोडल अधिकारी एवं जीएस कुरवेती स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन की उपस्थिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका संचालन सलोनी भदोरिया प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, द्वारा किया गया जिसमे जी एस कुरवेती द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि नशा एक बीमारी है जो स्वयं को और परिवार को नष्ट करके ही जाती है इस बुराई को हमे छोड़ना होगा। इसी प्रकार मनोहर सिंह राजपूत द्वारा युवाओ को एक स्वस्थ जीवन शेली केसे जीवन जीना चाहिए एवं वर्तमान समय मे कोविड 19 को लेकर क्या क्या सावधानी जीवन में अपनाना चाहिय किस प्रकार योग एवं व्यायाम हमें निरोगी रखता है बताया गया इसी प्रकार सिविल सर्जन डॉक्टर ए.के शर्मा अधिवक्ता द्रारा महिलाओ के कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई इसी क्रम में जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार जी द्वारा मौलिक कर्तव्यो को बताया गया कार्यक्रम में एनवाईवी जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, सलोनी भदोरिया राजा आदिवासी स्वप्निल कुशवाह कुलदीप सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे। योगेश कुमार जी द्वारा सभी अतिथियों ओर युवाओ का आभार व्यक्त किया गया।



