मध्य प्रदेश

दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह ज़िले तेंदूखेड़ा क्षेत्र शुक्रवार की रात 8 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमोह सागर मार्ग पर बम्हौरी चौराहे के पास दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो जाने सहित तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का घटनाक्रम सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं 108 की मदद से घायलों को इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तेंदूखेड़ा से खामखेड़ा अपने घर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक इस हादसे में शिकार हुए हैं और एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. जिसमें संदीप पिता डाल सिंह उम्र 22‌ वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेन्दूखेड़ा, हल्के भाई पिता रतिराम ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेंदूखेड़ा, परमलाल पिता बारेलाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेन्दूखेड़ा जो कि तेन्दूखेड़ा से अपने गांव खामखेड़ा जा रहे थे. लेकिन सागर की तरफ से आ रहे विसन सिंह पिता अर्जुन लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ससना कला थाना तेंदूखेड़ा की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे परमलाल पिता बारेलाल यादव उम्र 23 वर्ष की घटना पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है, वहीं शनिवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button