क्राइम
खमरिया में हुए खूनी संघर्ष में एक और घायल आदिवासी की मौत

सिलवानी। खमरिया में होली धुरेड़ी में हुए दो समुदायों में खूनी संघर्ष में घायल की इलाज के दौरान आदिवासी समुदाय के एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हरिसिंह आदिवासी पिता दलसिंह आदिवासी उम्र 60 वर्ष निवासी पटपरी, चैनपुर की मौत। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल ने की पुष्टि। होली के शाम हुआ था दो पक्षों में विवाद।
जैथारी प्रतापगढ़ के पास खमरिया गांव का मामला था। घटना में पहले 1 की मौत हुई थी वही 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतक सहित घायलों को किया था मुआवजे देने का ऐलान। और मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मृतक राजू आदिवासी के घर पहुँच कर सांत्वना व्यक्त करते हुए राहत राशि के चेक दिए थे। वही इस घटनाक्रम से पक्ष विपक्ष में वार पलटवार का दौर भी लगातार जारी है। रायसेन के सिलवानी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।



