शमसान घाट/ मुक्तिधाम एवं कन्या छात्रावासों मे बाउंड्रीवाल बनाये जाने आदेश जारी

भोपाल। प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में स्थित शमसान घाट/ मुक्तिधाम एवं कन्या छात्रावासों मे बाउंड्रीवाल बनाये जाने आदेश जारी ।
पंचायत राज संचालनालय, मध्यप्रदेश, अरेरा हिल्स भोपाल के आदेश क्रमांक / पं.राज / निर्माण-/799/ 2024/9822,
भोपाल दि 29/7/2024 को मनोज पुष्प संचालक सह-आयुक्त पंचायत राज संचालनालय के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रदेश के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को ग्राम पंचायतों में शमशान घाट / मुक्तिधाम एवं कन्या छात्रावासों में बाउण्ड्रीवाल बनाये जाने निर्देशित किया गया।
पत्र में उल्लेख है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शमशान घाट / मुक्तिधाम का आबादी के मान से व्यवस्था की जाये एवं वहां आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाये। इस हेतु ग्राम पंचायतों में शमशान घाट/मुक्तिधाम की उपलब्धता एवं उनमें आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण परीक्षण करते हुये जहां शमशान घाट / मुक्तिधाम आबादी के मान से उपलब्ध नहीं है, वहां मनरेगा अथवा अन्य निर्माण योजनाओं (15वां वित्त, 5वां वित्त, सांसद/विधायक मद, जनभागीदारी इत्यादि) के उपलब्ध मद से नियमानुसार स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिन ग्राम पंचायतों की कन्या छात्रावासो में बाउण्ड्रीवाल उपलब्ध नहीं है, उनके प्रस्ताव नक्शा, खसरा एवं तकनीकी स्वीकृति सहित पंचायत राज संचालनालय को उपलब्ध कराये ताकि स्वीकृति हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके।




