मध्य प्रदेशविधिक सेवा

लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर का किया आयोजन

सिलवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओंकारनाथ के मार्गदर्शन में 12 मार्च को लोक अदालत सफल बनाने तथा अधिक से अधिक राजीनामा करने के लिए प्रोत्साहन के लिए शनिवार को न्यायालय प्रांगण सिलवानी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अतुल यादव तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ सिलवानी के अधिवक्ता तथा बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिएशन जागरूकता शिविर में ऐसे लंबित मामले जिन्हें मध्यस्थता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उनके लाभ तथा वर्चुअल माध्यम से मध्यस्थता एवं मीडिएशन संबंधी मामलों जैसे परिवारिक विवाद, चेक बाउंस मामले, मेट्रोमोनियल मामले में सामाजिक संगठनों व शासकीय विभागों आदि सदस्यों की भागीदारी के संबंध में चर्चा की गई तथा लोक अदालत 12 मार्च को राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किए जाने के संबंध में अधिवक्तागण तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ चर्चा की गई। इसके पश्चात शैलेन्द्र श्रीवास्तव अधिवक्ता के द्वारा शिविर कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी अधिवक्तागण का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button