कृषिमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ वर्ष 2020 का जो फसल बीमा क्लेम 12 फरवरी को सिलवानी तहसील की अन्य बैंकों में किसानों के खाते में क्लेम की राशि डाली गई है। जबकि तहसील सिलवानी की जिला सहकारी मार्य. बैंक एवं बम्होरी बैंक के हजारों किसानों का सोसायटियों द्वारा 2020 का फसल बीमा प्रीमीयम लिया गया है। इसके बाद आज दिनांक तक एक भी किसान के खाते में बीमा क्लेम की राशि नहीं डाली गई है। न ही किसी प्रकार की किसानों को किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई जा रही है। जिन किसानों का बीमा 2020 में खरीफ फसल का प्रीमीयम काटा गया है उन किसानों को तत्काल क्लेम की राशि दिलाई जाए। सिलवानी तहसील की राष्ट्रीयकृत बैंक एवं निजी बैंकों एवं निजी बैंकों में बीमित किसानों का बीमा आ गया है और कुछ किसानों का आज दिनांक तक बीमा नहीं आया है। जिन किसानों का बीमा 2020 में खरीफ फसल का प्रीमीयम काटा गया है उन किसानों को तत्काल बीमा क्लेम की राशि दिलाने की मांग की। खरीफ फसल 2020 को 68 हलकों में धान एवं सोयाबीन के जो फसल कटाई प्रयोग हुए उनमें जो उत्पादन था उन 68 हलकों की सत प्रीतिलिपी सूची उपलब्ध करारे की मांग की। मांगों का निराकरण जल्द नहीं होने पर किसानों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान मनमोहन रघुवंशी, भरत पटेल, महेन्द्र रघुवंशी, कृष्णकुमार रघुवंशी, घनश्याम रघु, सियाराम रघु, बृजेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button