मध्य प्रदेश

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तुलसीपार द्वारा ग्राम में नुक्कड़ नाटक, और रैली का आयोजन

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। ग्राम तुलसीपार विकासखंड बेगमगंज में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तुलसीपार द्वारा ग्राम में नुक्कड़ नाटक, और रैली पानी के कलश निकालकर पानी बचाओ, जल ही जीवन है, जल नहीं तो कल नहीं के नारे लगाते हुए , कुआँ के पास चौराहे पर नुक्कड़ नाटक किया गया जिसमें गंधर्व सिंह लोधी व भवानी प्रसाद ने बताया जल संरक्षण पानी का कुशलतापूर्वक उपयोग करने और इसके अपव्यय या अनावश्यक उपयोग को कम करने की प्रथा है। चूंकि ताजे, स्वच्छ जल को अब एक सीमित संसाधन माना जाता है, इसलिए जल संरक्षण महत्वपूर्ण और अनिवार्य हो गया है। पीने का पानी साफ करते समय जो पानी वेस्ट होता है उस पानी का इस्तेमाल बर्तन अथवा कपड़े धोने शौचालय के लिए पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनसे हम पानी बचा सकते हैं। मुझे आशा है कि हम और आप भी ऐसा ही करोगे और दूसरों को भी पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित करोगे। जगरूकता रैली में बीएसडब्ल्यू परामर्श दाता प्राणसिंह राजपूत, भवानी प्रसाद बीएसडब्ल्यू छात्र, कुमार, गंधर्व लोधी पदाधिकारी समिति सदस्य बबलू पटेल ग्रामीण, स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button