मध्य प्रदेश

ओवर लोड डंपर ने बोलेरो पिकप में मारी टक्कर, पलटी, चालक सुरक्षित

सिलवानी । मंगलवार की सुबह सिलवानी उदयपुरा स्टेट हाइवे 44 पर ओवर लोड डंपर ने बोलेरो पिकप में टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो वाहन पलट गया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम चिचौली के पास उदयपुरा की ओर से तेज गति से आ रहे रेत से भरे डंपर क्रमांक एमपी 15 जी 2699 ने सिलवानी की ओर से आ रही बुलेरो पिकप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीपी 0811 को जोरदार भिंडत हो गई। जिससे बोलेरो पलट गया।
ग्रामीणों ने बताया की डंपर चालक टक्कर मारकर तेजी से भाग गया, पर पिछला टायर पंचर होने के कारण से डंपर ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़ के भाग गया।
बताया जाता है कि बोलेरों पिकप सिलवानी से उदयपुरा की ओर जा रही थी जिसमे किसी ठेकेदार की डीजल की खाली टंकी रखी हुई थी, बोलेरो ड्राइवर सहित किसी को कोई चोट नहीं आई ।

Related Articles

Back to top button