पावन पितृपक्ष में विधायक ने दी तिलांजलि

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पितृपक्ष के अवसर पर श्री माता-पिता महाशक्ति शनिधाम भुड़सा में पितरों के उद्धार कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत महापुराण का दस दिवसीय दुर्लभ धार्मिक आयोजन पहली बार किया गया है । यह आयोजन मातृभूमि सेवा समिति भुड़सा द्वारा किया गया है। वृंदावन धाम से पधारे व्यासपीठ विराजमान आचार्य अनंत रामानुज दास जी के श्री मुख से नगर और क्षेत्र के बैकुंठवासी पितरों व देव सत्ता को बृज भाषा में महापुराण का वाचन किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव आचार्य राजा भैया सोनी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता तथा अन्य सदस्यों द्वारा आयोजन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू भैया को बुलाया गया। विधायक ने कथा स्तल पर अपने पूज्य पूर्वजों को तिलांजलि देकर तथा विराजमान शनिदेव जी का महा अभिषेक किया व जनमानस के लिए कुशलक्षेम की प्रार्थना कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर इंद्र कुमार कुशवाहा, अनिल दुबे, खेमराज यादव, गंगा सोनी, बृजभान सिंह, रामगोपाल रजक, राज सोनी व सैकड़ो श्रोता बंधु उपस्थित रहे।



