खेलमध्य प्रदेशमनोरंजन

मड रैली के पहले नगर में निकली कार रैली, वाहन चालकों ने जोश, जुनून और जज्बे से भाग लिया

मड रैली में भाग लेने वाले कई वाहन कीचड़ में फंस गए
सिलवानी। रविवार को तहसील के ग्राम जरूआ के पास जंगल में आयोजित हुई मड रैली में वाहन चालकों ने जोश, जुनून और जज्बे के बल पर अपने करतब का प्रदर्शन कर सभी को हैरत में डाल दिया। इस रेस में भोपाल, सीहोर और रायसेन एवं नगर के वाहन चालकों ने कीचड़ और दलदल में अपनी गाड़ी चलाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोपहर से शुरू हुई यह मड रेस शाम तक चलती रही। मड रेस के पूर्व नगर में ढोल नगाड़े के साथ वाहन रैली निकाली गई। मड रैली का शुभारंभ मुफ्ती रहीम उल्ला खान कासमी ने फीता काट कर किया इस अवसर पर भाजपा नेता दुर्गेश प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विभोर नायक, श्याम साहू, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू आदि उपस्थित रहे।
मड रैली में भाग लेने के लिए सुबह से ही भोपाल, सीहोर, रायसेन से वाहन चालक उमड़ने लगे थे। इस मड रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मड रैली के आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखने का मौका दिया गया। मड रैली में कई वाहन कीचड़ में फंस गए थे जिनको ट्रेक्टर से खींचकर निकाला गया तो कई वाहनों को चैन से निकाला गया। दर्शकों ने वाहन चालकों का तालिया बजाकर उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Back to top button