मध्य प्रदेश

रायसेन को एक सुंदर, विकसित मिनी स्मार्ट सिटी बनाएंगे : मुख्यमंत्री

आमसभा में अलग अलग मुद्दों पर शिवराज सिंह चौहान ने मांगा जनसमर्थन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने भाषण में रायसेन के समग्र विकास और 17 वार्डों से चुनाव लड़ रहे पार्षद पद के पार्षदों को जिताने की जनता से की अपील, कांग्रेस और कमलनाथ पर भी कसा तंज-बोले भाजपा के पास विकास का मिशन है कांग्रेस के पास कुछ नहीं

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन में नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव लड़ रहे भाजपा की तरफ से 17 पार्षद के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार को सुबह महामाया चौक में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं सांची अजा सीट के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने एक चुनावी आमसभा को संबोधित किया।आमजनता से एक बार फिर से रायसेन सिटी के विकास उत्थान के लिए समर्थन मांगा। जनसभा में सिलवानी के वरिष्ठ भाजपा विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, नरेंद्र सिंह कुशवाह, मंजू धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी,एस मुनियन, कन्हैया सूरमा, राकेश शर्मा, सोनू मीणा, नगर मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र जीतू शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ नागर, सुयश त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष कुणाल कांकर, प्रभांशु भदौरिया, रामकुमार साहू, मोहन चक्रवर्ती, वार्ड 1 की निर्विरोध पार्षद राजकुमारी मनोज शाक्या, अशोक राठौर, आजेश अहिरवार आदि उपस्थित हुए।जनसभा का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया।अंत में आभार व्यक्त नगर मण्डल अध्यक्ष जीतू शर्मा ने किया।स्वागत भाषण पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार ने दिया।

Related Articles

Back to top button