मध्य प्रदेश

राजस्व कर्मचारी से मारपीट करने के विरोध में पटवारी संघ गया सामुहिक अवकाश पर

शासकीय दस्तावेज फाड़ने वाले अपराधी की घटना के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने एवं शासकीय दस्तावेज फाड़ने वाले अपराधी की घटना के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने के विरोध में ढीमरखेड़ा तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा ।
गत दिवस ग्राम गूंडा में पटवारी और आरआई ने भूमि के खसरा न. 237/1, रकवा 1.02 है. पर प्राथमिक शाला गूडा एवं पेयजल टंकी की भूमि का सीमाकंन करने टीम गई थी। जिसमें आरआई मोहनलाल साहू के साथ पटवारी महेन्द्र थूल, दानसिह प्रधान, मृगेन्द्र शुक्ला एवं हल्का पटवारी नीरज सिंह उपस्थित थे । जांच के दौरान महेन्द्र लोनी निवासी ग्राम गूड़ा का वहां आया और आरआई एवं उनकी टीम के साथ गली गलौज करने लगा। उक्त युवक ने आरआई को सीने में लात मारी और पटवारी मृगेन्द्र शुक्ला के बांये गाल मे एक तमाचा मार दिया। शासकीय कर्मचारी के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए उक्त युवक ने दबंगई दिखाते हुए न केवल आरआई और पटवारी को पीट दिया, बल्कि पटवारी के पास मौजूद शासकीय रिकॉर्ड भी फाड़ कर फेंक दिय। युवक द्वारा गुंडागर्दी एवं मारपीट किए जाने के कारण पीड़ित आरआई और पटवारी ने कार्यवाही की मांग करते हुए तत्काल ही ढीमरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन आज दिनांक तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उक्त घटना से पटवारी, आरआई तथा फील्ड के सभी कर्मचारियों में भय का माहौल है, जब कर्मचारी और शासकीय रिकॉर्ड ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन के लिये और भी दुष्कर परिस्थितियां होंगी । ऐसी स्थिती में आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण तहसील ढीमरखेड़ा के समस्त पटवारी 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहेगें । तहसील ढीमरखेडा के सभी पटवारी दिनांक 3 दिसंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक अवकाश पर रहेंगे ।
ज्ञापन के अवसर पर पटवारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी, राजस्व निरीक्षक मोहन लाल साहु, नीरजसिंह, मृगेन्द शुक्ला, दानसिंह, अजीत बागरी, नीरज झारिया, अनिल गोंटिया, महेन्द्र धूल, अशोक तिवारी, विवेक पांडे, विश्वनाथ बागरी, अमित पटेल, अनीश एक्का, महेन्द्र त्रिपाठी, बृज किशोर, देवलाल पटेल, निहारिका तिवारी, मनीषा पासी, मानसी चौरसिया, रामनाथ बुनकर, सुधीर कुलस्ते, रोबिन सिंह, प्रमोद दीक्षित, महेन्द्र आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button