मध्य प्रदेशव्यापारहेल्थ

कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, रात में सड़क हो रहीं सुनसान

सिलवानी । अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद ठंड का असर शुरू हो गया है। बता दें कि विशेषज्ञो ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था की इस वर्ष जरुरत से ज्यादा हाड़ कंपा देने वाली ठंड पडेगी, उसका आगाज दीपावली से ही दिखाई देने लगा था और अभी ठंड का प्रकोप दिसंबर-जनवरी की तरह लोग महसूस करने लगे है। कडाके की ठंड से बचाव हेतु लोगो ने अभी से गरम कपडे, जैकिट, स्वेटर, टोपा, मफलर, रजाई-गद्दा, कंबल आदि पहनना व ओढना शुरु कर दिए है। ठंड के कारण रात मे भी आवागमन पर असर पडा है, लोगो ने कडाके ठंड को देखते हुए रात मे बाइक का सफर न के बराबर कर दिया है। अब सडको पर सन्नाटा पसर जाता है। एक्का-दुक्क वाहन ही चलते दिखाई दे रहे है। बढती ठंड के प्रकोप से किसान भी सकते में है, उन्हे आगामी रवि फसल पर शीत लहर का प्रकोप सता रहा है। एक ओर किसान हाल ही में हुई बारिश से परेशान रहा है। अब ठंड बढ़ने से नई मुसीबत की आशंका उन्हें परेशान किए हुए है।

Related Articles

Back to top button