मध्य प्रदेशहेल्थ

एचआरपी कैंप: 66 गर्भवती महिलाओं की जांच, 24 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी चिह्नित

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में सोमवार को एचआरपी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 66 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। आयुष डॉक्टर फिरोजा बानो के द्वारा महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न जांच की गईं। जांच के दौरान 24 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के लिए चिह्नित की गईं। जिसमें 20 महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया, जबकि 4 महिलाओं को जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ रेफर किया गया। जबकि दो महिलाओं में अत्यधिक खून की कमी पाई गई। स्वास्थ्य टीम ने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने की सलाह दी। साथ ही उन्हें पोषण आहार एवं मौसमी फल भी वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा की आयुष डॉक्टर फिरोजा वानो ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए एचआरपी डे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में प्रसव कराने से मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम वाले गर्भावस्था के जोखिमों के बारे में जागरूक करना और सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करना है। साथ ही सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

Related Articles

Back to top button