ग्राम पंचायत तूमडा में जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण एवं श्रमदान

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा जल गंगा सम्बर्धन अभियान के तहत कलेक्टर शीतला पटले जी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बसंत तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष छत्रपालसिंह बुटयावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोरीशंकर खेमरिया, जन भागीदारी समिति शासकीय महाविध्यालय साईखेडा अध्यक्ष राकेश खेमरिया, जन अभियान परिषद साईखेडा व्लाक समन्वयक राममोहन रघुवंशी, उपयंत्री जनपद पंचायत प्रदीप शर्मा, नमामि गंगे विभाग जिला संयोजक साहबसिंह लोधी की अतिथियौं की उपस्थति में पौधारोपण एवं ग्राम का ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। जिसके बीचोंबीच भगवान भोलेनाथ का मंदिर उसके नीचे जलाशय एवं बाउंड्री वॉल के साथ विभिन्न प्रकार के वृक्षों से सजाया जायगा जिसमें सभी गणमान्य नागरिको की उपस्थिति श्रमदान किया। जिसमें पूर्व जनपद पंचायत सदस्य हरिगोविन्द चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि पप्पु पटेल, उप सरपंच भानसिंह राजपूत, सचिव अयूब अली, ग्राम रोजगार सहायक परसुराम स्वदेश त्रिवेदी, बरिष्ट नागरिक गण रामप्रसाद चौधरी, गुलाबसिंह मोरी, अमोल चौधरी, सुकराम पटेल, छोटेलाल चौधरी, बिनोद बसेडिया, मुन्नीलाल राजपूत, मुन्ना लाल कुशवाहा, हल्के नोरिया, चंन्द्रभान मेहरा, हरिराम, ओमप्रकाश खेमरिया आदि की उपस्थति रही ग्राम के सभी सहयोगी साथियों का जन अभियान परिषद से सम्बद्ध नवांकुर संस्था तूमडा अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।


