पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं संरक्षण जरुरी : पवन सिंग्या

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण और पेड-पौधों के संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। नगर में विश्रामगृह पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंग्या एवं अन्य भाजपा जनप्रतिनिधियों के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंग्या ने कहा कि कहा कि पर्यावरण का संतुलन ही जीवन चक्र को नियंत्रित करता है, इसमें अवरोध आते ही जीवन संकट में पड़ जाता है । प्रकृति को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की बहुत आवश्यकता रही। इसी क्षण से हमें वृक्षों की उपयोगिता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष शुद्ध हवा और जल के प्रमुख स्रोत हैं। वृक्ष पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्पना राजपूत, अशर्फी खान, तेज खान, लखन खटीक, सरपंच प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, सत्येंद्र यादव उपस्थित रहे।



