निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षको के विरुद्ध होगी कार्यवाही
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमेरिया का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा, सहायक संचालक शिक्षा नन्हें सिंह ठाकुर, एडीपीसी मोहन राय की निरीक्षण टीम ने गत दिवस प्रात: 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमेरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नेमा ने बताया निरीक्षण के समय प्राचार्य राजेंद्र राठौर, व्याख्याता टी. आर. कारपेंटर, रामस्वरूप मिश्रा, कांति ठाकुर, गोकुल प्रसाद अहिरवार, प्रयोगशाला सहायक अभिकांत पाठक, जनशिक्षक अशोक मुंडा व प्रभु नारायण श्रीवास्तव विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये। प्रभारी प्राचार्य देर से विद्यालय पहुंचे। कक्षाओं में विद्यार्थी थे, लेकिन कुछ कक्षाओं में शिक्षक नहीं थे। विद्यालय में रिमेडियल कक्षाएं भी नहीं लगाई जा रही है, न ही अभी तक अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। इस दौरान उन्होंनें अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।



