निर्दयी मां की निर्ममता : स्कूल के गेट के पास निर्जन स्थान पर नवजात मिला
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । एक अज्ञात निर्दयी मां ने निर्ममता कि हदे पार करते हुए अपने ही नवजात शिशु को आंचल की छांव देने की बजाय उसे स्कूल के गेट के पास निर्जन स्थान पर त्यागने का हृदयविदारक घटना नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रकाश में आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले के थाना रहली के छिरारी गाँव में परित्यक्त अवस्था में एक नवजात शिशु के मिलने की खबर से सनसनी फैल गई । कथित नवजात शिशु को कोई अज्ञात व्यक्ति अथवा निर्दयी जननी मां उसे लावारिस अवस्था में छोड़कर चली गई । मौके पर लोगो ने तत्काल पुलिस को 100 डायल के व्दारा सूचना दी शुक्रवार की रात्रि 11:40 बजे तत्काल ही डायल-100 वाहन की मदद से नवजात को सकुशल जीवित बचा लिया गया डायल100 स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष पटेल एवं पायलेट रामनरेश तिवारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि स्कूल के गेट के पास एक नवजात शिशु को कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने सूचना दी। डायल-100 जवानों ने तत्काल नवजात शिशु को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर रहली अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ चाइल्ड वार्ड में नवजात शिशु का उपचार किया जा रहा है। डायल100 की तत्परता से नवजात शिशु को समय पर उपचार मिलने से उसकी प्राण रक्षा सभंव हो सकी।



