मध्य प्रदेश

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने स्कूलों का निरीक्षण, छात्र छात्राओं से किया सार्थक संवाद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, बटियागढ़ । दमोह जिले की शिक्षा समिति की सभापति एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने सोमवार को पथरिया ब्लॉक के ग्राम बांसा कलां एवं नदरई में स्कूल में पहुंच कर निरीक्षण एवं इस दौरान मौजूद विधार्थियो के साथ शिक्षको से रूबरू हुई, और वहां की समस्याएं सुनी एवं सुझाव जाने, साथ ही विधार्थियो से बात चीत कर उन्हें प्रोत्साहन दिया। शिक्षकों से व्यवस्थाओं का हाल जाना साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिडिल स्कूल और हाईस्कूल की प्रस्ताव को जाकर देखा एवं शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया एवं छात्रों से बातचीत कर उन्हें लगा कि शिक्षकों का छात्रों की पढ़ाई में अच्छा सहयोग मिल रहा है और छात्र पढ़ाई करके आगे बढ़ रहे।

Related Articles

Back to top button