नेशनल हाईवे 30 पर हाईवा की चपेट में आने से 25 वर्षीय की मौत
गोसलपुर थाना क्षेत्र के बरनू तिराहा की घटना
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार को दोपहर तेज रफ्तार भाग रहे हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे साइड से जोरदार टक्कर मार मारी । टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सवार वाहन सहित सड़क पर गिरा जा गिरा और सिर से खून की धार बहने लगी । घटना की जान कारी जेसे ही थाना क्षेत्र को लगी तत्काल घटना स्थल पर पहुच कर घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया । गम्भीर हालत होने से उसे आनन-फानन में जबलपुर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाया गया कि बरनू तिराहा नेशनल हाईवे 30 पर जबलपुर तरफ से हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8391 आ रहा था उसी दिशा से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 एमसी 6240 से सिहोरा तरफ आ रहे पीछे से हाईवा चालक ने मोटरसाइकिल सवार मनीष कोल को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार वाहन सहित सड़क पर जा गिरा और उसका सिर फटने से खून की धार बहने लगी। मोटरसाइकिल में सवार एक और युवक के पेर हाथ चोटे आई है । इन दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया रास्ते में ही घायल युवक ने अन्तिम सांस ली । पुलिस ने हाईवा को अपने कब्जे में ले कर जाच पड़ताल कर मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।




