मध्य प्रदेश

ध्यान अर्ध पद्मासन में बैठकर पुलिस ने किया ध्यान, शांति व चेतना का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वैश्विक मार्ग दर्शक कमलेश डी पटेल का निर्देशन में पुलिस थाने में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जहां पुलिस के अधिकारी और जवान ध्यान करके शांति, चेतना और आत्म-चिंतन करते नजर आए । पुलिस मैन ध्यान अर्ध पद्मासन में बैठकर 40 मिनट का ध्यान किया।
21 दिसंबर 2025 विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी थानों में हार्टफुलनेस संस्थान ओर पुलिस के मध्य तय हुआ है कि प्रत्येक थाने में पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार वालों को तनाव मुक्ति हेतु प्रत्येक रविवार को 9 बजे से 10 बजे तक लगभग 40 मिनिट का सत्र रहेगा इसमें नगर के सभी लोग आ सकते हैं। हार्टफुलनेस संस्था की ओर से ट्रेनर गजेन्द्र ठाकुर एडवोकेट, नगर पालिका से सतीश सक्सेना मेडिटेशन हेतु उपलब्ध रहे ।
इस विशेष आयोजन में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने उपस्थितों को ध्यान अभ्यास कराते हुए बताया कि ध्यान बाहर से भीतर की यात्रा है। ध्यान केवल आंख बंद कर बैठना नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को एकाग्र कर चेतना के उच्च स्तर तक ले जाने की प्रक्रिया है। मन विषयों से हटकर एक ही भाव में स्थिर हो जाए, वही ध्यान है।
उक्त ध्यान कार्यक्रम बेगमगंज सहित सुल्तानगंज थाने में शुरू हो चुका है। जो अन्य लोग इसमें जुड़ना चाहते हैं वह थाना प्रभारी राजीव उईके से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button