पुलिस एसडीओ पौधारोपण के लिए कर रहे जन जागृति पैदा

निशुल्क के वितरित किए शीड्स वाल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस महकमा जहां लोगों की सुरक्षा के लिए रात दिन एक करता है और उनकी 24 घंटे ही ड्यूटी रहती है ऐसे में रायसेन जिले की बेगमगंज में पदस्थ एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम लगाने के संकल्प को पूरा करने के लिए पौधारोपण की प्रति युवाओं में जागृति पैदा कर रहे हैं मंगलवार को उन्होंने शहर की अग्रणीय शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए शीड्स बॉल वितरित किए और बच्चों को प्रेरणा दी कि वह खाली स्थान पर इन्हें डाल दें ताकि यह पौध के रूप में तैयार होकर वृक्ष बन सकें।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के लिए हम सभी जिम्मेवार हैं। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण से कई खतरनाक बीमारियों का जन्म होता है, जिसे रोकने की जरूरत है। लोगो को पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित करने की जरूरत है देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को यह संदेश दिया है कि एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाए मैं भी आपसे आग्रह करता हूं कि एक पेड़ अवश्य लगे और उसका संरक्षण करें।
उन्होंने आगे विद्यार्थियों से कहा की आज के समय में पूरी दुनिया पर्यावरण के बिगड़ते असंतुलन के कारण चिंतित है अगर उसको समय रहते ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री जी लगातार पर्यावरण को लेकर चिंतित है वह दिन में एक पौधा रोपण करते हैं। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को उन्होंने एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया और कहां की यदि आप इसमें रूचि रखेंगे तो मैं और शीड्स बाल उपलब्ध कराऊंगा।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हम जो फल खाते हैं उसके बी फेंकना बल्कि उन्हें कहीं जमीन में गाढ़ दें। जिससे भविष्य बेहतर हो सके।
संक्षिप्त कार्यक्रम के शुरू में संस्था प्राचार्य सिस्टर मर्सी ने एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव संस्था के पालक संघ अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उपस्थित करीब 700 बच्चों ने संकल्प लिया की वे स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों को एक एक पौधा लगाने और वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करने लिए अवश्य प्रेरित करेंगे।



