सिलौंडी कन्या स्कूल में 12 वी टॉप करने वाली छात्रा पूनम राय को स्कूटी मिली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन की योजना अनुसार विद्यालय में टाप करने वाली छात्रा को स्कूटी दी गई, एवं अन्य 25 छात्राओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लैपटाप की राशि छात्राओं के खाते में शासन द्वारा प्रदान की गई।
सिलौंडी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में टॉप करने वाली पूनम राय पिता शशिकांत राय को स्कूटी भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सरपंच पंचों माझी, उपसरपंच राहुल राय, प्रशांत राय के मुख्य अतिथि में छात्रा पूनम राय को स्कूटी प्रदान की गई। समाज के 92 वर्षीय वरिष्ठ रजनीकांत राय ने संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन की योजना के उद्देश्य के बारे में बतलाया ।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य विशाल वरकडे, रवि अवस्थी, जीवन सिंह बागरी , संतोष बर्मन, राज किशोर राय, तुलसी नामदेव, अशोक हल्दकार, श्वेता जैन,सत्य प्रकाश तंतुवाय, सुनील बैरागी, शरद गुप्ता, वृंदसिंह उद्दे, अंकित बागरी, गोरेलाल वरकड़े, के सी सोनी, रश्मि बागड़ी, पुष्पा साहू, मेघा राय सहित स्कूल स्टाफ की उपस्थिति रही है।



