मध्य प्रदेश

गरीब असहाय बच्चों को होली पर्व में बाटी पिचकारी, गुलाल और टॉफी, पिचकारी पाकर झूम उठे नन्हें बच्चे

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले में विगत दिवस निर्धन गरीब असहाय बच्चों को होली पर्व में गौ रक्षा एवं पशु प्रेमी अमिता श्रीवास ने इन ग़रीब बच्चों को बाटी पिचकारी, गुलाल और टॉफी जैसे ही इन्हें पिचकारी और टॉफी मिली सभी बच्चे खुशी से झूम उठे । देखा जाएं तो ग़रीब निर्धन नन्हें बच्चे का सहारा बन अमिता ने एक और नेक कार्य किया है। कटनी में अपनी मेहनत और लगन शीलता से समाज में अलग कार्य के लिए जानी और पहचानी जाती हैं ये युवती। होली के दिन कटनी स्टेशन, मुड़वारा स्टेशन और झुग्गी झोपडी मे जा जा कर कर जरुरत मंद एवं निर्धन गरीब बच्चों को पिचकारी, गुलाल सहित टॉफी देकर बच्चो के साथ मनाया खुशियों का पर्व होली।
इस दौरान समाज सेवा मे हमेशा सेवा भाव से कार्य करने वाली अमिता श्रीवास, जीतेन्द्र बर्मन, सुरेंद्र कुशवाहा, बंटी भोजवानी ने साथ में मिलकर वितरित किए पिचाकरी, ग़ुलाल टॉफी इत्यादि साम्रगी।

Related Articles

Back to top button