मध्य प्रदेश

हिंदू उत्सव समिति का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सनातनी परंपरा और लोक महत्व के साथ भाई चारे और सौहार्द के लिए पहचाना जाने वाला पर्व कजलियां मिलन कार्यक्रम के दौरान हिंदू उषा समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय सोलंकी ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित श्री गणेश चतुर्थी श्री दुर्गा उत्सव आदि का पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित कर सर्वप्रथम नवागत अध्यक्ष संतोष राय का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह स्वरूप तलवार भेंट की।
पंडित शिवनारायण शास्त्री, पंडित लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, पंडित नंदकिशोर देवलिया ने धार्मिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पुरस्कार वितरण की शुरुआत की।
इस मौके पर हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय सोलंकी, वर्तमान अध्यक्ष संतोष राय, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, राजेंद्र सिंह तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, सुरेश ताम्रकार, संतोष कंडया, सुदर्शन घोषी, बसंत शर्मा, विजय पहलवान, संजय राय, राजेश यादव, महेश नेमा, बबलू यादव, अवधेश गौर, उपेंद्र ठाकुर, सीएम साहू, बबलू शर्मा, भगवान सिंह लोधी, रामेश्वर वैध, ओम प्रकाश राठौर, डॉ रवि शर्मा, माधो सिंह लोधी, संतोष घोषी, रघुवीर सिंह कुशवाहा, राकेश भार्गव, संदीप विश्वकर्मा, जुगलकिशोर देवलिया, समेत हिंदू उत्सव समिति के अन्य पदाधिकारीयों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ों क्रमश: श्री नरसिंह अखाड़े के उस्ताद रामसेवक घोषी, खलीफा लाखन सिंह घोषी, शोभाराम शिल्पकार, श्री शिव अखाड़ा के उस्ताद शंकर पहलवान खलीफा मानसिंह कुशवाहा, श्री दुर्गा अखाड़ा के उस्ताद सोमत कुशवाहा खलीफा नारायण कुशवाहा, श्री संग्राम अखाड़ा के उस्ताद नर्मदा प्रसाद खलीफा धर्मेंद्र घावरिया, श्री राम अखाड़ा के उस्ताद प्रभु दयाल सेन खलीफा अर्जुन कुशवाहा नारायण कुशवाहा, श्री बाला जी अखाड़ा के उस्ताद आनंद प्रजापति खलीफा शोभाराम चक्रवर्ती, श्री महाकाली अखाड़ा के उस्ताद राजेश पंथी खलीफा राकेश विश्वकर्मा, श्री कृष्णा अखाडा के उस्ताद रामबाबू यादव खलीफा परसोत्तम यादव,श्री पवन अखाड़ा के उस्ताद गणेशराम घोषी, खलीफा इमरत बंसल, श्री ज्वाला अखाड़ा ग्राम माला के उस्ताद राजेश कुशवाहा खलीफा श्यामलाल कुशवाह, श्री भवानी अखाड़ा के उस्ताद सुनील प्रजापति खलीफा भूरा ठाकुर, श्री बजरंगी अखाड़ा के उस्ताद पप्पू मलई खलीफा भगवान रजक, श्री खेरापति अखाड़ा के उस्ताद हरि नामदेव खलीफा जगत प्रजापति, श्री शिवशक्ति अखाड़ा की उस्ताद नारायण वाल्मीकि खलीफा दलपत अहिरवार, श्री हरसिद्धि अखाड़ा के उस्ताद भवानी राय खलीफा सुरेंद्र बंसल,श्री लव कुश अखाड़ा के उस्ताद हेमराज शाक्य खलीफा संदीप कोली, श्री गणेश अखाडा चंदोरिया के उस्ताद इमरत लाल कुशवाहा, श्री बालक अखाड़ा के उस्ताद बबलू बंसल खलीफा प्रवीण बंसल, श्री ब्रम्ह अखाड़े के उस्ताद संजीव पंथी खलीफा भारत सिंह ठाकुर,श्री विष्णु अखाडा चंदोरिया के उस्ताद को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह स्वरूप तलवार प्रदान की गई।
श्री गणेश उत्सव में मूर्ति सज्जा का प्रथम पुरुस्कार श्री सिद्धविनायक गणेश उत्सव समिति शिवालय चौक, द्वितीय पगड़ी वाली माता सेवादल उत्सव समिति गणेश मंदिर लखेरापुरा और तृतीय श्री राम भरोसे गणेश उत्सव समिति श्यामनगर पुलिया के पास को दिया गया । वहीं झॉकी सज्जा का प्रथम पुरुस्कार श्री देवा उत्सव समिति घोषी मोहल्ला, द्वितीय श्री गणेश उत्सव समिति जेल रोड गम्भीरिया एवं तृतीय बालबिहार उत्सव समिति फर्सी रोड तथा विद्युत सज्जा में प्रथम पुरुस्कार बाल बिहार उत्सव समिति फर्सी रोड ,द्वितीय नव युवा उत्सव समिति गढोईपुरा, तृतीय अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति चोरबाबडी को दिया गया।
इसी प्रकार श्री दुर्गा उत्सव मूर्ति सज्जा का प्रथम पुरूस्कार श्री नीम वाली माता सांई मंदिर, द्वितीय श्री नवदुर्गा उत्सव समिति दशहरा मैदान व तृतीय श्री सिंह वाहिनी दुर्गा उत्सव समिति वाल्मीकी नगर को प्रदान किया गया। झॉकी सज्जा का प्रथम पुरुस्कार श्री नवदुर्गा उत्सव समिति ईश्वर नगर तिगड्डा, द्वितीय श्री नवदुर्गा उत्सव समिति जगदीश मंदिर माला फाटक एवं तृतीय श्री नवदुर्गा उत्सव समिति गणेश मंदिर को प्राप्त हुआ। विद्युत सज्जा के लिए प्रथम पुरुस्कार श्री नीम वाली माता सांई मंदिर, द्वितीय श्री नवदुर्गा उत्सव समिति गणेश मंदिर और तृतीय श्री नवदुर्गा उत्सव समिति पुराना बस स्टैण्ड को दिया गया।
प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार एसआर देशमुख, टीआई संतोष सिंह ठाकुर, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, रेंजर अरविंद अहिरवार, एमपीईबी जेई संतराम उईके, लोक निर्माण विभाग, मानव सेवा समिति अध्यक्ष संतोष कंडया, कामधेनू सेवा समिति अध्यक्ष बसंत शर्मा, पगड़ी बांधने की सेवा देने पर सैयद सब्दर अली ठेकेदार और लीलाधर चौरसिया, बेहतरीन संचालन करने वाले प्रदीप सोनी शून्य का भी सम्मान किया जाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप सोनी शून्य ने किया और अंत में आभार हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष राय द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button