प्रमुख मार्गों से निकला ताजियों का जुलूस

सिलवानी । मुस्लिम समाज ने इमाम हुसैन की याद में धूमधाम से मोहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। हुसैनी अखाड़े के उस्तादों का साफा बांधने के बाद जुलूस शुरू हुआ। जो नगर के मुख्य मार्ग होते हुए गांधी चौक से पुराना बस स्टैंड, तहसील प्रांगण से कर्बला नदी समापन हुआ। जुलूस में समाज के युवा इमाम हुसैन को याद करते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं जुलूस के आगे बैंड की धुन पर कव्वाली और नात शरीफ बज रही थी। जुलूस का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। रात में नगर में अलग अलग स्थानों पर बनाए गए आकर्षक ताजिए जुलूस रूप में अपने अपने स्थान से उठकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छोटी मस्जिद पहुंचे। वहां से नगर भ्रमण करते हुए तहसील प्रागंण होते हुऐ कर्बला पहुंचें। जहां कर्बला नदी
में उनका विसर्जन किया गया। ताजियों के साथ हुसैनी अखाड़े के युवकों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। विसर्जन जुलूस को लेकर नगर में प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट रही।
एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीओपी अनिल मौर्य,
थाना प्रभारी पुनम सविता,
तहसीलदार भारत माण्डले,
आदि नगर में घूमकर क़ानून व्यवस्था देखते रहे।



