कमरतोड़ महंगाई का विरोध- गैस सिलेंडर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने ट्रैफिक थाने पहुंची
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। देश एवं प्रदेश में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई के विरोध में विपक्ष यानी युवा कांग्रेस जनों और महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला।दोपहर बाद जहां महंगाई के विरोध में जहां साइकिल रैली निकाली। वहीं महिला कांग्रेस के बैनर तले महिला कांग्रेस नेत्रियों ने यहां के सागर भोपाल चौराहे स्थित कामधेनु शॉपिंग काम्प्लेक्स परिसर में महिलाओं के साथ बैठकर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक तंबू तानकर महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, कांग्रेस नेत्री प्रियंका सेन के नेतृत्व में यह धरना महिलाओं ने दिया।
महिला कांग्रेस ने धरना खत्म करने के बाद अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। सिर पर रसोई गैस सिलेंडरों को रखकर कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन रैली में शामिल हुईं। यह रैली सागर भोपाल तिराहे से शुरू हो कर रामलीला गेट महामाया चौक होते हुए यातायात थाने पहुंचकर नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद रघुवंशी को देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की गई।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर, महिला कांग्रेस नेत्री प्रियंका देवेंद्र सेन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल, एहतेशाम बेग, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, दौलत सेन एडवोकेट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मालवीय, गुड्डा बघेल, विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार राजू माहेश्वरी, प्रवक्ता मजहर कबीर, दुर्गेश खरे, हसीब हिंदुस्तानी, अकील इंडियन, असलम खान दुलारे भाई, हकीम उद्दीन मंसूरी, जावेद अहमद खान, मुकेश शाक्या एडवोकेट, सुनील राय, कमलेश कम्मू सेन, रिंकू सेन, अबरार अहमद नाना, आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन में बताया गया है कि भारत देश में प्रदेशों में जब से भाजपा की सरकारें सत्ता में आई हैं। तब से कमरतोड़ महंगाई की मार डीजल पेट्रोल से लेकर रसोई गैस खाद्य पदार्थों तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इस महंगाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।