कृषिमध्य प्रदेश

जिन्ना पिपरिया में मूंग उड़द खरीदी केन्द्र का जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । केन्द्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना के तहत वर्ष 2024 -25 के लिए मूंग एवं उड़द फसलों के न्यूनतम समर्थन पर उपार्जन के लिए ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के जिन्ना पिपरिया में मूंग उड़द खरीदी केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रीगणेश वंदना से हुआ।
खरीदी केंद्र चालू होते ही किसान अब अपनी मूंग उड़द खरीदी केंद्र जिन्ना पिपरिया में जाकर शासन द्वारा निर्धारित रेट पर बेच सकते हैं । किसानों ने अपने खेत में गर्मी के मौसम में मेहनत की उसका फल सरकार किसानों की मूंग उड़द खरीद कर दिया जाएगा । किसानों को आगामी खरीफ सीजन की बोनी के लिए खाद्य बीज खरीदने के लिए रूपपों की जरूरत के चलते मंडी में ओने पोने दामों पर बेचना पड़ रहा था उससे किसानों को अब छुटकारा मिल जाएगा। मूंग खरीदी केंद्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुयोजित किया गया है। यहां पर मूंग की गुणवत्ता की जांच करने के लिए विशेष उपकरण उपलब्ध है जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके । इसके अलावा केंद्र में किसानों की सुविधाओं के लिए पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री विजय दुबे, सहकारिता विभाग अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई, राजेश चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, सतीश चौबे, बसंत मिश्रा,संदीप सोनी, पारस पटेल, बसंत चौरसिया, राकेश त्रिपाठी, आशीष चौरसिया, जिन्ना पिपरिया समिति प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी, नितिन राज त्रिपाठी, आपरेटर सुरेश सोनी, हल्के राम सैनी, क्षेत्रीय किसान अधिकारी गण जनप्रतिनिधियों की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button