मध्य प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने किया पनागर नगर में विभिन्‍न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

मंत्री सहित विधायकगण एवं नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित
250 करोड़ रुपए की लागत से होगे निमार्ण कार्य

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा गुरूवार को पनागर नगर के पुराना एनएच 7 सड़क मार्ग के चौड़ीकरण (फोरलेन) एवं मजबूतीकरण के साथ साथ परियट नदी पर उच्‍च स्‍तरीय पुल के निर्माण एवं गांधीग्राम एनएच 7 के छूटे हुए भाग का चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
मंत्री राकेश सिंह दोपहर 1.30 बजे ग्राम खैरी में पड़वार-पड़रिया मार्ग निर्माण एवं इंद्रा पिपरिया, खैरी, घुघरी खरहरघाट मार्ग के साथ गौर नदी पर पुल का निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। मंत्री राकेश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र पनागर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर उनके द्वारा 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर पनागर विधायक सुशील इंदु तिवारी, सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े , भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठजन कार्यकर्ताओं की उपस्थित में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती वन्दना के साथ हुई उपस्थिति मंच पर स्वागत बेला के दौरान पुष्प माला पहनाकर लोक निर्माण मंत्री का स्वागत अभिवादन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने लोक निमार्ण मंत्री राकेश सिंह को मां नर्मदा मईया की आकृति भेंट कर किया। इस मुख्य कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष शैलेश साहू, अंकुर जैन, आनंद मिनचु जैन, सर्वेश मिश्रा सहित पार्षद गण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button