सीमेंट से भरा हुआ ट्रक रेलिंग तोड़ कर घाटी में घुसा, ड्राइवर, क्लीनर ने कूद कर बचाई जान
रिपोर्टर : नरेश सिंह राजपूत
सिलवानी । शुक्रवार को सागर सिलवानी राजमार्ग 15 की सियरमऊ घाटी पर सीमेंट से भरा हुआ ट्रक ब्रेक होने से रेलिंग तोड़कर खाई में घुस गया। ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर डायल 100 पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP53 HA 1508 मैहर से सीमेंट भर कर सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ जा रहा था कि सिलवानी सियरमऊ के बीच दीवान बाबा के पास घाटी पर ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में घुस गया। गनीमत रही कि पेड़ से टकराने से ट्रक गहरी खाई में नहीं गिर पाया, ड्राइवर हेमंत और क्लीनर अर्जुन ने कूदकर अपनी जान बचाई । घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। ट्रक ड्राइवर हेमंत को पैर में चोट आई है क्लीनर अर्जुन सुरक्षित है। सूचना मिलने पर डायल 100 पहुंची और घायल ड्राइवर को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।



