मध्य प्रदेश

रायसेन शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में भोपाल सागर तिराहे से महामाया चौक गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला गया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मजहर कबीर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खान, राजेश अहिरवार, प्रभात चावला ने अपने विचार व्यक्त किए। शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन 20 मार्च 2020 को कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिराया गया था। आज प्रदेश स्तर पर इस दिवस को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने लोकतंत्र के सम्मान की रक्षा की थी। अग्रवाल ने कहा कि सत्ता के लालची लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर चुनी हुई सरकार गिराकर कलंक लगाने का काम किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हकीम उद्दीन मंसूरी, दौलत सेन एडवोकेट, विजय लोहट एडवोकेट, जावेद अहमद, राजू माहेश्वरी, दुलारे भाई, हबीब भाई, मलखान सिंह रावत, जावेद कदीर, वसीम खान, आरिफ कमर, अनीस खान, अभिषेक सेन, दुर्गेश खरे, अकील इंडियन, अमरसिंह ठाकुर, हसीब हिंदुस्तानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button