संगठन को और मजबूत करने नए लोगों को साथ लाएंगे : राकेश शर्मा

भाजपा की दोबारा कमान मिलने के बाद राकेश शर्मा बोले-संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देशों पर होगी अगली कार्यकारिणी तैयार परिवर्तन प्रकृति का नियम है
सिलवानी । लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की अगली सूची जारी की। जिसमें राकेश शर्मा को एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है। दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद राकेश शर्मा का सिलवानी में प्रथम नगर आगमन हुआ।
अपने जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता विभोर नायक के प्रतिष्ठान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, विभोर नायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू भाई, राजेश, रघुवीर साहू इलेक्ट्रिकल्स, राजू साहू ग्राम सेवक, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, तुलसी यादव
शरद मताम्बर, संजीव जेके प्रषोतम सोनी सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



