मध्य प्रदेश
बम विस्फोट, रामलीला में भूमिका निभा रहे रामजी बुरी तरह घायल, रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कमरे में प्रवेश होते ही विस्फोट होने से एक व्यक्ति को पूरे शरीर में चोट आने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के समीप कल्याणपुरा में चल रही रामलीला में भूमिका निभा रहे रामजी पिता रामकिशन मिश्रा निवासी पथरिया रोड, गढ़ाकोटा उम्र 43 वर्ष बुरी तरह घायल हो जाने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवत ने घायल के बताएं अनुसार जानकारी ली।



