शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने सुनीं समस्यायें
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह रविवार को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्यायें सुनीं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी मौके पर दिये। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम सहित संबंधित विभागों के अधिकार मौजूद रहे। सांसद श्रीमती सिंह ने बड़वारा पंचायत भवन में ग्रामीणों से चर्चा में प्राप्त जनसमस्याओं को लेकर संबधित अधिकारियों को त्वरित काम करने के निर्देश दिए। वहीं बड़वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से लगातार बिजली संबधित मिल रही शिकायतों पर सांसद श्रीमती सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के संबंध मौके पर ऐई को फोन पर, वहीं जेई को समक्ष में हिदायत दी। साथ ही दो दिवस के भीतर समस्याओं का निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। सांसद श्रीमति सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भी भ्रमण किया। जिसमें ग्रामपंचायत बड़वारा, परसेल, भजिया, भुड़सा, पनसोखर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के विषय मे जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं को अवगत कराकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



