पर्यावरणमध्य प्रदेश
मानसून की पहली बारिश से राहत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आखिरकार मौसम विभाग के बताएं मुताबिक आसमान पर छाए हुए बादल शाम के समय बरस पड़े मानसून की पहली बारिश का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। जहां बच्चे पानी में नहाते नजर आए वही गर्मी से लोगों के लिए कुछ देर के लिए राहत मिली किसानों ने भी बारिश होने पर खुशी जाहिर की है।
बारिश से वैवाहिक कार्यक्रम में जरूर व्यवधान उत्पन्न हुआ उन्हें अलग से व्यवस्थाएं करना पड़ी। बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश से पशु पक्षियों को भी राहत मिली है।



