मध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में माखनी गांव के युवा किसान प्रदीप लोधी ने फांसी पर झूलने का किया प्रयास

मामला रायसेन सोसाइटी के किसान की डेढ़ सौ क्विंटल गेंहू गोलमाल का, कलेक्टर अरविंद दुबे परेशान किसान की पीड़ा सुनकर जल्द राशि दिलाने का दिया आश्वासन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट के सभागार में अंदर जनसुनवाई चल रही थी।तभी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे माखनी निवासी 24 वर्षीय युवा किसान प्रदीप लोधी ने परेशानी हालत में रोते बिलखते हुए एक हाथ में सल्फास की 8 गोलियों से भरी डिब्बी और दूसरे हाथ में फांसी के फंदा लगी रस्सी। जैसे ही वह जिला प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने के लिए कोशिश की।तभी सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान दो होमगार्ड सैनिकों को लेकर पहुंचे।इन अधिकारी होमगार्ड सैनिकों ने किसान प्रदीप लोधी को उसके साथी के साथ रोका।इस तरह करीब आधे घंटे तक परेशान किसान प्रदीप लोधी का हंगामा विलाप करने का घटनाक्रम चलता रहा। इसके बार चेंबर से सवा 12 बजे नीचे उतरे और इसके बाद कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने पीड़ित और परेशान किसान की समस्या मोबाइल पर संबंधित अधिकारियों को लेकर चर्चा कर किसान प्रदीप को राशि जल्द दिलाने का उचित आश्वासन देकर जैसे तैसे मामले को शांत कराया।
यह है सारा मामला….
सावित्री वेयर हाउस बायपास रायसेन के भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार साले राजेश मिश्रा को जिला प्रशासन सहित रायसेन सोसाइटी के प्रबंधक सीके पारे को वेयरहाउस में फुल माल रखने का राजनैतिक दबाव बनाया।तब सोसाइटी प्रबंधक चंद्रकांत पारे द्वारा किसानों की गेंहू उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने सावित्री वेयरहाउस के बाहर रखवा लिया गया।तभी मौसम खराब होने से आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो गई। ऐसे में किसानों का हजारों क्विंटल गेंहू भीग गया बाद में वह सड़ गया। हजारों किसानों की गेंहू उपज की राशि अटक गई है। इन्हीं में से माखनी के युवा किसान प्रदीप लोधी का 145 क्विंटल गेंहू की राशि का भुगतान के लिए परेशान होना पड़ा।परेशान किसान प्रदीप लोधी बकाया राशि भुगतान के लिए रायसेन सोसाइटी सावित्री वेयरहाउस कलेक्टर के चक्कर लगा कर तंग आ गया। लेकिन कोई हल नहीं निकला किसान को सिर्फ कोरे आश्वासन हाथ लगे।किसान प्रदीप ने तीन बार सीएम हेल्पलाइन सहित दर्जनों अर्जियां जिला प्रशासन सहित रायसेन सोसाइटी को दीं। लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
कलेक्टर अरविंद दुबे का इस मामले में कहना है कि किसान प्रदीप लोधी निवासी माखनी गांव को 3 लाख रुपये से अधिक राशि का भुगतान हो चुका है। बाकी 145 क्विंटल गेंहू की राशि का भी जल्द भुगतान हो जाएगा।चिंता की कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button