कृषिमध्य प्रदेश
भारतीय किसान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन

सिलवानी । भारतीय किसान संघ ब्लॉक सिलवानी की बैठक रावत ट्रैक्टर सिलवानी शोरूम पर सम्पन्न हुई।
बैठक में हर 3 वर्ष में नई समिति का गठन किया जाता है इस तारतम्य में भारतीय किसान संघ की नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। राघवेंद्र रावत जिला उपाध्यक्ष के द्वारा नई समिति का गठन किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष लखन पटेल हमीरपुर, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रेमनारायण दुबे, युवा वाहिनी संयोजक योगेंद्र सिंह कौरव, ब्लॉक सदस्य राजेश तिवारी, मलखान ठाकुर सुल्तानपुर, महिला संयोजिका रोशनी कुशवाहा, सह संयोजिका अंजलि कुशवाह को बनाया गया।



