देवरी वितरण केंद्र का संपर्क अभियान बना राहत का केंद्र

नगर देवरी में लगे कैम्प में 8 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत विवरण कंपनी लिमिटेड के देवरी विवरण केंद्र द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के अंतर्गत नगर देवरी में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया कैम्प में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपभोक्ता पहुंचे।
*मौके पर ही मिला समाधान –*
कैम्प के दौरान कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें बिल सुधार नया कनेक्शन और अन्य तकनीकी शिकायतें शामिल थीं अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी 8 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिली
*उपभोक्ताओं में खुशी –*
मौके पर ही समाधान मिलने से उपभोक्ताओं में खुशी देखी गई स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैम्पों से आम जनता को सीधा लाभ मिलता है और समस्याओं का त्वरित निराकरण होता है
*अभियान जारी रहेगा*
देवरी विवरण केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि संपर्क अभियान के तहत आगे भी विभिन्न ग्रामों और नगरों में कैम्पों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।



